शख्सियत

भागलपुर को गर्व, 7 दिन रहे थे स्वामी विवेकानंद, ऐसा भजन गाया कि…..

जयंती पर श्रद्धांजलि

दिलीप निराला, क्षेत्रीय विचार विभाग प्रमुख, स्वदेशी जागरण मंच, बिहार-झारखण्ड

मुझे इस बात का गर्व है कि मैं उस भागलपुर में रहता हूं जो स्वामी विवेकानंद को इतना भाया था कि वे यहां 7 दिनों तक रह गए थे. यह आप सभी जानते हैं कि शिकागो के विश्व धर्म महासभा (1893) में हिंदुत्व का परचम लहराने से पहले विवेकानंद ने पूरे भारत का भ्रमण किया था. भागलपुर ही नहीं बिहारवासियों के लिए भी यह गौरव की बात कि भारत दर्शन यात्रा में स्वामी जी का पहला पड़ाव भागलपुर में ही था. वे 1890 के अगस्त में अपने गुरु भाई स्वामी अखण्डानन्द के साथ यहां आये थे तथा एक सप्ताह रुके थे. इस दौरान उनका भागलपुर में कई लोगों से मिलना हुआ था. विवेकानंद केंद्र द्वारा प्रकाशित पुस्तक वांड्रिंग मोंक ऑफ इंडिया में स्वामी जी के भागलपुर प्रवास की चर्चा है.

बरारी में बने थे अतिथि: वे शहर के बरारी मोहल्ले के रहने वाले विद्वान मन्मथराज चौधरी के घर अतिथि बने थे. उनके घर पर आयोजित होने वाले अध्यात्मिक चर्चा में स्वामी जी शामिल होते थे. उनके यहां रात में आयोजित भजन कार्यक्रम में विवेकानंद जी ने ऐसा गाया कि वहां मौजूद लोग भावविभोर हो गए. स्वामी जी गाते रहे और लोग भजन सागर में गोते लगाते रहे. कितना समय बीत गया लोगों को पता ही नहीं चला. भागलपुर से जाने के बाद भी मन्मथ चौधरी के साथ स्वामी जी के कई पत्राचार हुए थे.

रोज शाम को जाते थे गंगा दर्शन करने: शाम को रोज स्वामी जी बरारी गंगा घाट पर गंगा दर्शन को जाते थे. यहां उन्होंने लोगों को संबोधित किया था. जहां गंगा किनारे बैठकर वे साधना किया करते थे वहां वेदी बनाई गई है जिस पर उनकी प्रतिमा स्थापित है. भागलपुर के वकील नित्यानन्द सिंह से भी स्वामी जी का संपर्क हुआ था. चौधरी और सिंह ने विवेकानंद के शिष्यों से किए पत्राचार में स्वामी जी की विद्वता की चर्चा की है. भागलपुर के बाद स्वामी जी बनारस गए. उसके 3 वर्ष बाद विवेकानंद ने अमेरिका में भारत का परचम लहराया. उनका शिकागो भाषण विश्व इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है. युगपुरुष को भागलपुर का शत शत नमन.

Kumar Gaurav

Recent Posts

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

5 hours ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

6 hours ago

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

20 hours ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

20 hours ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

1 day ago