बड़ी खबर

भय्यू महाराज आत्महत्या केस में नया मोड़-सेवादार की ब्लैकमेल से परेशान होकर खुद को गोली से उड़ाया था, पत्नी ने कराया था 25 लाख का तंत्र प्रयोग


Bharat varta desk:
इंदौर के चर्चित उदय देशुमुख उर्फ भय्यू महाराज आत्महत्या मामले (खुद से गोली मार ली थी) में नया मोड़ आ गया है। कोर्ट में हो रही सुनवाई के दौरान प्रस्तुत किए गए ‌मोबाइल चैटिंग से खुलासा हुआ है कि महाराज पर उनकी दूसरी पत्नी आयुषी ने तंत्र मंत्र कराया था जिन पर 25 लाख से अधिक खर्च हुए थे। मकसद था महाराज को पागल बनाना। वहीं दूसरी ओर उनकी सेवादार पलक उन्हें अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल कर रही थी और उसने खुद को चैट में महाराज की पत्नी भी बताया था।
जब भय्यू महाराज ने आयुषी के साथ 17 अप्रैल 2017 को शादी की, तो पलक भी उन पर एक साल के अंदर शादी करने का दबाव बनाने लगी। पलक दो साल से ज्यादा वक्त से भय्यू महाराज के साथ थी। वह महाराज से शादी करना चाहती थी, लेकिन महाराज की डॉ. आयुषी से शादी हो गई. उसने महाराज की शादी वाले दिन भी जमकर हंगामा किया था।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

4 days ago

टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More

5 days ago

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

7 days ago

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

1 week ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

1 week ago