
धर्मशाला: बॉलीवुड जगत से बीते कुछ दिनों से लगातार बुरी खबरें आने का सिलसिला जा रही है. इसी बीच अभिनेता आसिफ बसरा ने सुसाइड कर लिया है. हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला बसरा ने गुरुवार को मैक्लोडगंज में जोगिबाड़ा रोड पर स्थित एक कैफे के पास सुसाइड किया है. अभिनेता ने सुसाइय क्यों किया अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है. गुरुवार दोपहर वह अपने पालतू कुत्ते को घुमाने निकले थे. इसके बाद घर वापस आकर उन्होंने पालतू कुत्ते की ही रस्सी से फंदा लगा लिया. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह डिप्रेशन का शिकार थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि अभिनेता आसिफ बसरा पिछले 5 सालों से मैक्लोडगंज में एक किराए के मकान में रह रहे थे. उनके साथ उनकी एक विदेशी महिला मित्र भी रहती थी. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है. आसिफ बसरा फेमस टीवी एक्टर हैं. वह कई बॉलीवुड मूवी ‘परजानियां’ ब्लैक ‘फ्राईडे’ के अलावा, हॉलीवुड मूवी आउटसोर्स में भी नजर आए थे. इसके अलावा, बसरा हिमाचली फिल्म सांझ में भी अपने किरदार के लिए जाने जाते हैं. इसके अलावा, इमरान हाशिमी की ‘वन्स ऑपोन ए टाइम इन मुंबई’ मूवी में भी उन्होंने इमारान हाशिमी के पिता का किरदार निभाया था.
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More