
Bharat varta desk: उत्तर प्रदेश में आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर योगी सरकार प्रदेश को अपराध मुक्त करने वाली छवि बनाने में जुटी है तो वहीं दूसरी और उन्हीं की पार्टी के दिग्गज नेता भरे मंच से महिलाओं की सुरक्षा तय के सवाल पर लड़कियों को शाम को बाहर ना निकलने की नसीहत दे रहे हैं। दरअसल उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य ने वाराणसी में एक कार्यक्रम में कहा कि महिलाएं शाम 5 बजे के बाद थाने ना जाएं। बेनी राय मौर्य वाराणसी के बीजरडीहा में भाजपा के वाल्मीकि महोत्सव के तहत मलिन बस्ती में महिलाओं को संबोधित कर रही थी। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को शाम 5 बजे के बाद थाने में ना जाने की सलाह दी। मोनी राय मौर्य ने कहा थाने में महिला अधिकारी और सब इंस्पेक्टर जरूर बैठती है, लेकिन एक बात मैं जरूर कहूंगी कि 5 बजे के बाद और अंधेरा होने के बाद थाने कभी मत जाना। फिर अगले दिन सुबह जाना और अगर जरूरी हो तो अपने साथ अपने भाई, पिता या पति को लेकर ही थाने जाना।
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More