
भागलपुर, भारत वार्ता संवाददाता: भारतीय जनता पार्टी, उद्योग मंच के द्वारा शनिवार को बूढ़ानाथ खत्री दुर्गास्थान पर कार्यकर्त्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैय्यद शाहनवाज हुसैन थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मेरा भागलपुर से दिल का नाता है। हमेशा यहां के विकास के लिए प्रयासरत रहता हूं। तीन खादी मॉल बिहार में बनने जा रहा है, उसमें एक नाम भागलपुर का है। एनएच 80 फोर लेन का कार्य जल्द से जल्द हो इसके लिए में प्रयास कर रहा हूं।
इस कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष नभय चौधरी, विजय प्रमुख, अभय वर्मन, अभय कुमार घोष सोनू, पीरपैंती विधायक ललन पासवान, प्रीति शेखर, संतोष कुमार, रौशन कुमार, दिलीप निराला आदि मौजूद रहे। मंजूषा महोत्सव में उन्होंने मंजूषा कला के विकास के लिए सरकार की प्राथमिकता को स्पष्ट किया।
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More