बड़ी खबर

बेतिया के बालक धीरज ने मगरमच्छ से भाई की जान बचाई, पीएम ने राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से नवाजा

Bharat Varta Desk: पीएम मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत की। बच्चे अपने माता-पिता और अपने संबंधित जिले के जिला मजिस्ट्रेट के साथ अपने जिला मुख्यालय से इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
बिहार के बेतिया के धीरज कुमार को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार प्रदान किया गया। उसने प्रधानमंत्री को अपनी बहादुरी का किस्सा बताया। उसने बताया कि वह अपने भाई के साथ नदी में भैंस धोने गया था। भाई पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। भाई के चिल्लाने पर उसने मगरमच्छ से उसकी जान बचाई। प्रधानमंत्री ने पूछा कि उसका पसंदीदा सुपर हीरो कौन है। धीरज में किसी का नाम नहीं लिया।
इसके बाद पीएम ने कहा कि आप जैसे बालक ऐसी घटनाओं में जब अपने भीतर की सारी शक्ति का उपयोग करते हुए किसी की जिंदगी बचाते हैं तो दूसरों के लिए प्रेरणा बन जाते हैं। प्रधानमंत्री ने उसे डिजिटली सर्टिफिकेट प्रदान किया।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

1 day ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

2 days ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

3 days ago

हक व हाईकोर्ट आदेश लागू करने की मांग पर CO/RO का महा-जुटान, सामूहिक अवकाश जारी रखने का ऐलान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More

3 days ago

बिहार के चार आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में प्रमोशन

Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More

4 days ago