बड़ी खबर

बेची गई 24 बेटियों को लाया गया झारखंड, सभी को पहुंचाया गया घर

रांची: झारखंड झारखंड से बहला फुसला कर दूसरे राज्यों में बेची गयी बच्चियों को आज रांची लाया गया है। राज्य सरकार के प्रयास से झारखंड की कुल 24 बच्चियों को एयरलिफ्ट से लाया गया है। इन्हें तमिलनाडु के कोयंबटूर से दलालों के चंगुल से मुक्त कराया गया है। सभी 24 बच्चियां पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला जिले के विभिन्न इलाकों की रहने वाली हैं। फिया फाउंडेशन के समन्वयक संदीप डुंगडुंग ने बताया कि लड़कियों का परिजनों के पास फोन आने पर राज्य सरकार को इसकी जानकारी दी गई। सरकार के आदेश के बाद श्रम विभाग के सहयोग से सभी को मुक्त करा कर एअरलिफ्ट कर चेन्नई से दिल्ली के रास्ते रांची लाया गया। मुक्त कराई गई राधिका ने बताया कि वह 3 अक्टूबर को रांची से कोयंबटूर सिलाई का काम करने गई थी। वहां उन्हें दवा कंपनी में पहुंचा दिया गया। वहाँ उसे दोनों टाइम का खाना भी सही तरीके से नहीं दिया जाता था। उसने बताया कि बीमार होने पर उन्हें छुट्टी भी नहीं मिलती थी। मरियम पूर्ति ने बताया कि उन्हें 12000 रुपए देने की बात कही गई थी। लेकिन 5000 रुपये ही मिलते थे। जिन लड़कियों ने इसका विरोध किया तो उन्हें अलग-अलग तरीके से प्रताड़ित किया जाने लगा। खाना बंद कर दिया जाता था और कंपनी के बाहर निकाल दिया जाता था। मुक्त कराई गई लड़कियों ने बताया कि परेशान होकर उन्होंने राज्य सरकार की मदद से चलाई जा रही फिया फाउंडेशन के कंट्रोल रूम में फोन किया। उसकी मदद से वे सभी मुक्त कराई गई। उन्होंने बताया कि दलाल घर पहुंचाने के लिए सात से 10 हजार मांगते थे।

Kumar Gaurav

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

4 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago