
Bharat Varta Desk:प श्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने पद्म भूषण लेने से इनकार कर दिया है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर उनकी खूब चर्चा हो रही है। ज्यादातर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बिहार में शैबाल गुप्ता को पद्मश्री दिए जाने पर तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं।
पश्चिम बंगाल में दो बार मुख्यमंत्री रहे बुद्धदेव भट्टाचार्य ईमानदारी और सादगी के लिए जाने जाते हैं। सार्वजनिक मामलों में उन्हें यह पुरस्कार दिया गया है। CPIM महासचिव सीताराम येचुरी ने ट्वीट करके जानकारी दी कि बुद्धदेव भट्टाचार्य का कहना है, ‘मुझे पद्म भूषण पुरस्कार के बारे में कुछ नहीं पता। मुझे इस बारे में किसी ने भी कुछ नहीं कहा है. अगर मुझे पद्म भूषण दिया गया है, तो मैं इसे स्वीकार करने से इनकार करता हूं।
कांग्रेस के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने बुद्धदेव भट्टाचार्य के फैसले पर कहा, ‘उन्होंने सही किया। वह गुलाम नहीं आज़ाद बनना चाहते हैं।
लोगों का कहना है कि जिस तरह से पद्म सम्मान लोगों को दिए जा रहे हैं उसे देखते हुए लगता है कि बुद्धदेव भट्टाचार्य ने इसे अस्वीकार कर बहुत अच्छा काम किया है। सोशल मीडिया में बिहार के कई लोगों ने शैबाल गुप्ता को मरणोपरांत पद्मश्री दिए जाने पर भी आपत्ति दर्ज की है। कई लोगों ने लिखा है कि शैवाल गुप्ता आद्री नाम का एनजीओ चलाते थे। इसे बिहार सरकार की ओर से कई ठेके मिले हुए थे। समाज के लिए उनकी क्या उपलब्धि रही है जिसके चलते उन्हें पद्म सम्मान दिया गया है।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More