
भारत वार्ता संवाददाता : बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर (भागलपुर) में कृषि/उद्यान स्नातक छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने एवं उनके व्यावहारिक ज्ञान को समृद्ध करने के लिए एक्स्पेरिंसियल लर्निंग सीरीज की शुरुआत शनिवार से की गई. “कृषि उद्यमिता के माध्यम से सशक्तिकरण” विषयक कार्यशाला का उद्घाटन बीएयू के कुलपति डा0 आर0 के0 सोहाने ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डा. पी. एस. पाण्डेय, सहायक महानिदेशक (शिक्षा योजना एवं गृह विज्ञान), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली मे कहा कि कृषि और संबद्ध विषयों के स्नातक विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख एवं उद्यमी के रूप में विकसित करने हेतु कृषि विज्ञान की गहन जानकारी होना अति आवश्यक है. इसी बात को ध्यान में रखते हुये इसे एक आवश्यक शर्त के रूप में देश के सभी कृषि विश्वविद्यालयों में लागू किया जा रहा है. इस कार्यक्रम को कृषि/ उद्यान स्नातक छात्रों को उनके डिग्री प्रोग्राम के अंतिम वर्ष के अंतिम सेमेस्टर से अनिवार्य रूप से जोड़ा गया है जिससे कृषि/उद्यान डिग्रीधारक स्वनिर्भर हो सकें. उन्होने बिहार कृषि विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन की सराहना की. इस मौके पर कुलपति डा0 आर0 के0 सोहाने ने बताया कि विश्वविद्यालय अंतर्गत कृषि/उद्यान विषय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के लिए एक्स्पेरिंसियल लर्निंग सीरीज मील का पत्थर साबित होगा. इस कार्यक्रम से जुड़कर न केवल बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर बल्कि देश के अन्य कृषि विश्वविद्यालयों के छात्र भी लाभान्वित होंगे. उन्होंने विश्वविद्यालय के शिक्षकों से आग्रह किया कि आने वाले दिनों मे एक्स्पेरिंसियल लर्निंग के सभी घटकों के बारे में मंथन किया जाए .
15 जून को आम पर चर्चा
आगामी 15 जून को अगला एक्स्पेरिंसियल लर्निंग प्रस्तावित है जिसका मुख्य विषय “आम का प्रसंस्करण” होगा. इस एक्स्पेरिंसियल लर्निंग सीरीज के मुख्य वक्ता डॉ. श्रीधर पाटिल, सहायक प्राध्यापक, बीएयू सबौर ने अपना व्याख्यान “कृषि उद्यमिता के माध्यम से सशक्तिकरण” विषय पर दिया. वर्चुअल मोड में ज़ूम एप्प के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर के कुल 320 छात्र, शिक्षक, वैज्ञानिक जुड़े थे .कार्यक्रम के अंत में डॉ आर. पी. शर्मा, प्राचार्य, बिहार कृषि महाविद्यालय, सबौर नें धन्यवाद ज्ञापन किया जबकि मंच संचालन डॉ सरिता ने किया. विषय प्रवेश प्रोफेसर आर आर सिंह ने किया था.
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More