शिक्षा मंच

बीएयू के एफएम ग्रीन सामुदायिक रेडियो के प्रति बढा रुझान, कोरोना की दे रहा जानकारी


पटना ,भारत वार्ता संवाददाता

बिहार कृषि विश्वविद्यालय का एफएम ग्रीन सामुदायिक रेडियो अब स्थानीय फ्रीक्वेंसी के अलावा ऑनलाइन माध्यम से खूब सुना जा रहा है. ATC Labs द्वारा जारी किए गए अप्रैल माह के एनेलिटिक्स के मुताबिक लगभग तैंतीस हजार लोगों ने एफएम ग्रीन को ऑनलाइन माध्यम से सुना. सबसे अधिक श्रोता वैश्विक ऑनलाइन रेडियो प्लेटफार्म “रेडियो गार्डन” के माध्यम से सुन रहे हैं जबकि एफएम ग्रीन के अपने मोबाइल एप्प से भी दस हजार बार सुना गया. बीएचयू के कुलपति डॉक्टर आग के सोहाने ने बताया कि कुल 1655 घंटे तक एफएम ग्रीन को सुना गया. 98% श्रोता भारत के हैं जबकि कुछ श्रोता विदेशों से भी कार्यक्रम सुन रहे हैं. एफएम ग्रीन अमेजन वेब सर्वर के माध्यम से अपने कार्यक्रमों को ऑनलाइन प्रसारित करता है.अतः हर माह के 15 दिनों बाद श्रोताओं का डेटा जारी कर दिया जाता . इसी वर्ष फरवरी माह में किसान मेले के अवसर पर राज्य के कृषि मंत्री ने विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लांच किया था. कुलपति ने बताया कि एफएम ग्रीन 90.8 मेगाहर्ट्ज फ्रीक्वेंसी पर भागलपुर जिले में प्रसारित किया जाता है. इसके अलावा रेडियो गार्डन, एंड्रॉयड प्लेस्टोर और एप्पल स्टोर पर भी इसका मोबाइल एप्प उपलब्ध है.।विश्वविद्यालय के ऑफिसियल वेबसाइट के होमपेज से भी रेडियो सुना जा सकता है.

कोरोनावायरस से जुड़ी उपयोगी जानकारियों का प्रसारण

कोरोना काल मे सामुदायिक रेडियो से समसामयिक खेती की जानकारी के अलावा कोरोना अनुकूल व्यवहार अपनाने के बारे में बताया जा रहा है. कोरोना से संबंधित अफवाहों को दूर करने के लिए “कोरोना अफवाह और हक़ीकत” के नाम से कार्यक्रम प्रसारित किए जा रहे हैं .इसके अलावा लोगों में कोरोना के प्रति वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए “कोविड19 : सहज ज्ञान” भी प्रसारित किया जा रहा है.

उद्देश्यों में हो रहे सफल: डॉ सोहाने
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आरके सोहाने कहते हैं कि ऑनलाइन माध्यम श्रोताओं के उत्साह जनक रुझान मिले हैं और कह सकते हैं जिस उद्देश्य के साथ एफएम ग्रीन को ऑनलाइन प्लेटफार्म पर लांच किया गया था उसका उद्देश्य पूरा होता दिख रहा है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

22 hours ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

5 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

5 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

5 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago