पॉलिटिक्स

जब माल ढुलाई हो रही तो कृषि उत्पादों पर रोक क्यों, बजरंगी यादव ने झारखंड सरकार से मांगा जवाब

रांची ,भारत वार्ता संवाददाता: झारखंड और बिहार में भारतीय जनता पार्टी , किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव ने झारखंड सरकार से यह सवाल किया है कि लॉकडाउन में आवश्यक सामानों की धुलाई जारी है मगर किसानों के उत्पादों को आने जाने से क्यों रोका जा रहा है. इसके चलते किसानों को उत्पाद बाजार में नहीं पहुंच पा रहे हैं. सब्जियां और अन्य सामान खेतों में खराब हो रहे हैं. बजरंगी रविवार को झारखंड प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार की गलत नीतियों के कारण कोरोना के काल में किसानों की दशा काफी खराब हो गई है. उन्होंने किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को आह्वान किया कि सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ और किसानों की मांगों को लेकर एक मजबूत आंदोलन शुरू करें. उन्होंने बताया कि झारखंड के किसान ट्रैक्टर पर मकई लेकर बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती जा रहे थे जहां से रेलवे ट्रैक के जरिए मकई बाहर भेजी जाती है मगर झारखंड और बिहार की सीमा पर झारखंड की पुलिस ने सभी ट्रैक्टर को रोक दिया. इसकी जानकारी उन्होंने साहिबगंज जिले के कलेक्टर को दी है और पुलिस की ऐसी हरकतों पर रोक लगाने की मांग की है. जब पत्थरों की ढुलाई हो सकती है तो मकई की ढुलाई क्यों नहीं होगी ? राष्ट्रीय मंत्री ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में धान खरीद के नाम पर खानापूरी हो रही है. किसानों को धान खरीद का भुगतान नहीं किया जा रहा है. बैठक में यह तय हुआ कि किसानों की मांगों से संबंधित ज्ञापन किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू मुख्यमंत्री को सौंपेंगे.

वैक्सीनेशन और कोरोना पीड़ितों को सहयोग करें भाजपा कार्यकर्ता: इसके पहले भाजपा (किसान मोर्चा) की राष्ट्रीय बैठक शनिवार को हुई जिसमें कोरोनावायरस महामारी के दौरान पीड़ितों को हरसंभव सहायता करने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की गई. इस वर्चुअल बैठक में भाजपा के संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष , भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री-सह-प्रभारी (किसान मोर्चा) भूपेंद्र यादव, भाजपा (किसान मोर्चा) के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव समेत सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल हुए. हंसराज जी के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और दूसरे पदाधिकारी भी इसमें जुड़े थे. इसमें राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ऑल राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव ने सभी पार्टी पदाधिकारियों से अपील की कि वे कोरोना से बीमार और जरूरतमंदों की हर तरह से सेवा करें. वैक्सीनेशन अभियान को गति देने के लिए अपनी अहम भूमिका निभाए.

जैविक खेती पर जोर: इसके साथ किसानों की प्रगति के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अपनी कारगर भूमिका सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. जैविक खेती को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया. खेती और किसानों के विकास के लिए बैठक में कई निर्णय लिए गए जिन्हें गांव गांव तक क्रियान्वित करने का जिम्मा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को सौंपा गया. बैठक में राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव ने भी विचार रखे.

Kumar Gaurav

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

21 hours ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

5 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

5 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

5 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago