बड़ी खबर

बिहार विवि में नये सत्र से छात्रों को मिलेगा फोटो लगा सर्टिफिकेट

अंक पत्र पर भी होगा का फोटो

मुजफ्फरपुर संवाददाता: बिहार विवि का परीक्षा विभाग नये सत्र से छात्रों को फोटो लगा सर्टिफिकेट देगा. इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है. परीक्षा नियंत्रक प्रो मनोज कुमार ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नये सत्र से कई बदलाव दिखेंगे . छात्रों को फोटो लगा सर्टिफिकेट के अलावे छात्रों को तस्वीर लगी मार्कशीट भी दी जायेगी. नये मार्कशीट में कई सुरक्षा फीचर भी रहेंगे. इससे मार्कशीट या सर्टिफिकेट की कॉपी नहीं हो सकेगी. मार्कशीट और सर्टिफिकेट पर क्यूआर कोड और बार कोड भी दिया जायेगा.

कॉपियों की भी होगी बार कोडिंग, डिस्टेंस में होगा काम
बिहार विवि पार्ट थ्री की कॉपियों की बार कोडिंग करा रहा है. इसके लिए विवि के डिस्टेंस निदेशालय को चुना गया है. बार कोडिंग से रिजल्ट पेंडिंग नहीं होगा और मूल्यांकन भी जल्दी हो सकेगा. परीक्षा विभाग ने कहा कि इससे मूल्यांकन में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार भी रुकेगा. हालांकि डिस्टेंस में काम कराने पर कई आपत्तियां भी आनी लगी हैं. डिस्टेंस के प्रशासनिक अधिकारी ललन कुमार ने कहा कि डिस्टेंस में कई छात्रों की परीक्षा लंबित है, इसलिए वह यहां आते रहते हैं, इससे मूल्यांकन की गोपनीयता नहीं रहेगी. प्रशासनिक अधिकारी के अलावा छात्र लोजपा के विवि अध्यक्ष गोल्डेन सिंह ने भी डिस्टेंस में कोडिंग कराने पर एतराज जताया है. उन्होंने कहा कि डिस्टेंस की जगह विवि दूसरी जगह यह काम कराये.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

4 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago