झारखंड मंत्रालय में परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक की सीएम हेमन्त सोरेन ने

रांची संवाददाता: राज्य में राजस्व संग्रह के लिहाज से परिवहन विभाग एक महत्वपूर्ण विभाग है . विभाग को चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा राजस्व वसूली की दिशा में ठोस कदम उठाए . मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए . इस मौके पर विभाग की ओर से राजस्व उगाही को बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया .

कम हुई है राजस्व वसूली

विभाग द्वारा मुख्यमंत्री को बताया गया कि कोरोना की वजह से अभी तक राजस्व की कम वसूली हुई है . विभाग ने राजस्व का जो लक्ष्य रखा था उसका 55 प्रतिशत ही अभी तक कलेक्शन हुआ है . इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन से राजस्व कैसे बढे, इसके लिए मैकेनिज्म तैयार करें .उन्होंने राजस्व संग्रह में सुधार हेतु पूरी तैयारी के साथ प्रयास करने का भी निर्देश दिया .

राजस्व का नुकसान नहीं हो इसका ध्यान रखें

मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग के अधिकारियों से कहा कि चेक पोस्ट पर वाहनों से मिलने वाले राजस्व में गड़बड़ी की जाने के कई मामले सामने आए हैं . इस वजह से सरकार को राजस्व का नुकसान होता है .उन्होंने चेक पोस्ट पर व्यवस्था को दुरुस्त करने और दलालों पर अंकुश लगाने का भी निर्देश दिया .

एमवीआई के पदों पर होगी बहाली

विभाग की ओर से बताया गया कि इस समय मात्र दो स्थाई एम वी आई और ग्यारह को संविदा के आधार पर रखा गया है , जबकि 11 जिलों में प्रभार के भरोसे काम हो रहा है . मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि एम वी आई की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाए .

बकायेदारों से टैक्स की वसूली हो

विभाग की ओर से बताया कि राज्य में लगभग 660 करोड़ रुपए का टैक्स डिफ़ॉल्ट है . मुख्यमंत्री ने कहा कि टैक्स डिफॉल्ट को लेकर बकायेदारों से वसूली की दिशा में कदम उठाया जाए . उन्होंने यह भी कहा कि टैक्स बकाया को लेकर वन टाइम सेटलमेंट की जरूरत हो तो उसे भी पहल मिलाया जाए .

इस मौके पर परिवहन मंत्री श्री चंपई सोरेन, मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त श्री के के खंडेलवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, परिवहन विभाग के सचिव श्री के रवि कुमार उपस्थित थे।*

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago