
Bharat varta desk: बिहार में आज से विधानमंडल के बजट ( 2022-23 ) सत्र की शुरुआत हो गई है। राज्यपाल फेगू चौहान के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने जबर्दस्त हंगामा किया। सरकार के खिलाफ विपक्षी विधायकों ने जमकर नारेबाजी की। मलिक विधायक सत्यदेव राम अपनी सीट पर खड़ा होकर विरोध जताने लगे।
उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने 2021-21 का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। इसके तहत वित्तीय वर्ष 2020-21 के आंकड़ों के आधार पर राज्य के आर्थिक स्थिति का विश्लेषण किया गया है। सर्वेक्षण में कोरोना काल में भी राज्य में आर्थिक गतिविधियों के जारी रहने और राज्य सरकार के प्रयासों से अर्थव्यवस्था की मजबूत स्थिति बने रहने का दावा किया गया।
वहीं 2022-23 का वार्षिक बजट 28 फरवरी को उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद पेश करेंगे। बजट सत्र के दौरान विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए आज एनडीए के सभी मंत्री और विधायकों की बैठक होगी। यह बजट सत्र 31 मार्च तक चलेगा।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More