बड़ी खबर

बिहार में 62 आईपीएस अधिकारी बदले गए, कई जिलों के एसपी का ट्रांसफर

Bharat Varta Desk

 बिहार में 62 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है जिनमें कई जिलों के एसपी भी शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को टक्कर देने वाले बेगूसराय के एसपी अवकाश कुमार को पटना एसएसपी बनाया गया है। 

 सबसे पहले वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों में एडीजी हेडक्वाटर कुंदन कृष्णन को एसटीएफ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। अमित कुमार जैन को अपर पुलिस महानिदेशक कमजोर वर्ग के पद पर स्थापित किया गया है। अमित राज को अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा बिहार पटना के पद पर स्थापित किया गया है।

आईजी रैंक के अधिकारियों का ट्रांसफर

लिनी को पुलिस महानिरीक्षक आतंकवाद निरोधी व्यवस्था बिहार पटना अतिरिक्त प्रभार पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा बिहार पटना के पद पर स्थापित किया गया है। राकेश राठी को पुलिस महानिरीक्षक पूर्णिया क्षेत्र से हटकर के पुलिस महानिरीक्षक में तकनीकी सेवाएं एवं संचार के साथ-साथ पुलिस महानिरीक्षक आर्थिक अपराध के पद पर तैनात किया गया है। राजेश कुमार को पुलिस महाननिरीक्षक दरभंगा से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक बिहार मानवाधिकार आयोग पटना बनाया गया है।

विनय कुमार को पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय पटना से हटाकर के पुलिस महानिरीक्षक अभियान विशेष कार्य बल, बिहार पटना, अतिरिक्त प्रभार पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय, पी कन्नन को पुलिस महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान से स्थानांतरित करते हुए पुलिस महानिरीक्षक रेल बनाया गया है।

डीआईजी रैंक के अधिकारी बदले

दलजीत सिंह को पुलिस उपमहानिरीक्षक डकैती निरोध से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग के रूप में पदस्थापित किया गया है। रंजीत कुमार को पुलिस महानिरीक्षक, बीएमपी के पद पर स्थापित किया गया है। संजय कुमार को पुलिस महाननिरीक्षक, मुंगेर से हटाकर के पुलिस उपमानिरीक्षक आर्थिक अपराध, विकास कुमार को पुलिस उपाधिरीक्षक बेगूसराय से हटकर के पुलिस उपाधीक्षक विषय से निगरानी इकाई बिहार पटना के पद पर प्रस्तावित किया गया है।

 नवीन चंद्र झा को पुलिस उपमानिरीक्षक शाहाबाद क्षेत्र से हटाकर के पुलिस उपमहानिरीक्षक निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना के पद पर स्थापित किया गया है। बाबूराम को पुलिस उपमहानिरीक्षक तिरहुत क्षेत्र मुजफ्फरपुर से हटाकर के पुलिस उपमानिरीक्षक कार्मिक बिहार पटना के पद पर स्थापित किया गया है जयंत कांत को चंपारण क्षेत्र बेतिया से हटाकर के पुलिस उमहानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग बिहार पटना के पद पर स्थापित किया गया है।

पटना के एसएसपी समेत जिलों के एसपी बदले

  पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा का तबादला किया गया है। उन्हें अब आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) बिहार पटना में डीआईजी के पद पर नियुक्त किया गया है. वहीं, उनकी जगह अवकाश कुमार को पटना का नया एसएसपी बनाया गया है. अवकाश कुमार, जो पहले अपराध अनुसंधान विभाग में एसपी के पद पर तैनात थे, को हाल ही में एसएसपी के पद पर प्रमोशन मिला था। वे बेगूसराय के एसपी रहते केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से विवादों के कारण चर्चा में रहे थे।
2012 बैच के रवि रंजन कुमार को पटना में गृह रक्षा वाहिनी का समादेष्टा बनाया गया है। डॉ इनामुल हक मेंगनू (2012) को अरवल का एसपी बनाया गया है। आमिर जावेद को अपराध अनुसंधान विभाग (कमजोर वर्ग एवं महिला कोषांग)  का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। संजय कुमार सिंह (2012) को विशेष कार्य बल अभियान का एसपी बनाया गया है। सीतामढ़ी के एसपी मनोज कुमार तिवारी (2012) को अपराध अनुसंधान विभाग का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। 2013 बैच के उपेंद्रनाथ वर्मा को बांका का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। सहायक पुलिस महानिरीक्षक, रेल के पद पर पदस्थापित डॉ गौरव मंगला (2013) कटिहार के बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-7 का समादेष्टा बनाया गया है। योगेंद्र कुमार (2014) को मधुबनी का एसपी बनाया गया है। आईपीएस अधिकारी दयाशंकर (2014) को विशेष शाखा में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी मिली है। चंद्रशेखर प्रसाद विद्यार्थी (2014) को अपराध अनुसंधान विभाग का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। हरिमोहन शुक्ला (2014) को कैमूर का पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी मिली है। आईपीएस अधिकारी जितेंद्र कुमार (2015) को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 5 पटना में समादेष्टा की जिम्मेदारी मिली है। वह इसके अतिरिक्त समादेष्टा बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 10 की भी जिम्मेदारी संभालेंगे।

योगेंद्र कुमार को मधुबनी का एसपी, ललित मोहन शर्मा को वैशाली का एसपी, प्रेरणा कुमार को नवगछिया का एसपी, अमित रंजन को सीतामढ़ी का एसपी, आलोक को दरभंगा (ग्रामीण) का एसपी, मदन कुमार आनंद को जमुई का एसपी, अंजनी कुमार को अररिया का एसपी, विक्रम सिहाग को पटना (ग्रामीण) का एसपी बनाया गया है।

हृदय कांत को बीएमपी एक से हटाकर भागलपुर का एसएसपी और सुशील कुमार को मधुबनी से हटाकर मुजफ्फरपुर का एसएसपी बनाया गया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

2 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

2 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

2 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

1 week ago