बड़ी खबर

बिहार में मंत्री और अफसरों के खिलाफ सोशल मीडिया पर लिखने वालों पर कसा शिकंजा, होगी कार्रवाई

पटना संवाददाता: सोशल मीडिया पर मंत्रियों, अधिकारियों और कर्मचारियों या किसी अन्य व्यक्ति के खिलाफ अनाप-शनाप लिखने पर अपराध अनुसंधान विभाग कार्रवाई करेगा. अमर्यादित और तथ्यहीन पोस्ट लिखने वालों के खिलाफ सरकार ने शिकंजा कसने की तैयारी की है. ऐसा करने वालों के खिलाफ प्रतिष्ठा हनन या छवि धूमिल करने के आरोप में आईटी एक्ट तहत केस कर कार्रवाई की जाएगी. इस संबंध में विशेष आर्थिक अपराध इकाई के अपर महानिदेशक नैयर हसनैन खान ने सभी विभागों के प्रधान सचिव, सचिवों और जिलाधिकारियों को पत्र लिखा है. ऐसा करने वालों के खिलाफ शिकायत करने को कहा गया है. उन्होंने कहा है कि अधिकारी खुद के बारे में या अपने अधीनस्थों के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट की शिकायत कर सकते हैं. ऐसे पोस्ट साइबर क्राइम की श्रेणी में आएंगे. ऐसे पोस्ट जिनसे व्यक्ति या संस्थान की प्रतिष्ठा का हनन होता है और छवि धूमिल होती है -करवाई के दायरे में आएंगे. बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव और चुनाव के बाद सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी के बारे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं. सरकार के कई मंत्रियों और अधिकारियों के खिलाफ काफी दिनों से लोग सोशल मीडिया पर लिखते रहे हैं. इन सब को लेकर इस तरह का आदेश निकाला गया है.

Kumar Gaurav

Recent Posts

राज्यसभा चुनाव में एनडीए के पांचों उम्मीदवार जीते, महागठबंधन के चार विधायक रहे गायब

Bharat varta Desk बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए… Read More

3 days ago

बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया

Bharat varta Desk विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक… Read More

3 days ago

बंगाल में 23 व 29 अप्रैल को मतदान, असम, केरल, पुडुचेरी में 9 और तमिलनाडु में 23 को वोटिंग , 4 मई को काउंटिंग

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों… Read More

4 days ago

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

1 week ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

2 weeks ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

2 weeks ago