देश दुनिया

भारतीय सेना दुनिया की चौथी ताकतवर सेना, पाकिस्तान 10 नंबर पर

न्यूज़ एन लाइव सेंट्रल डेस्क: भारतीय सेना दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर सेना है वहीं पाकिस्तानी सेना दसवें नंबर पर है. पाकिस्तान में 1,204,000 सैनिक हैं वहीं, भारतीय में 14 लाख से ज्यादा सैनिक तैनात हैं. सेना की ताकत के मामले में पाकिस्तान भारत से बहुत पीछे है. ग्लोबल फायर पावर 2021 की वार्षिक रिपोर्ट में दुनिया की ताकतवर सेनाओं के मामले में देशों की रैंकिंग जारी की गई है. इसमें 133 देशों को शामिल किया गया है.

अमेरिकी सेना सबसे ताकतवर: अमेरिका की सेना दुनिया की सबसे ताकतवर सेना मानी गई है. दूसरा नंबर रूस और तीसरा नंबर चीन का है. इसके बाद भारत तब जापान, दक्षिण कोरिया, फ्रांस, ब्रिटेन और ब्राजील का नंबर है. टॉप टेन में पाकिस्तान भी है.

पाकिस्तान ने बढ़ाई सामरिक शक्ति: पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान में अपनी सामरिक शक्ति काफी बढ़ाई है. उसने इजरायल और कनाडा को पछाड़कर 10 वां रैंक हासिल कर लिया है. पिछले 1 साल में उसने अपनी सामरिक शक्ति पर काफी खर्च किया है.

कैसे करते सेना की ताकत का आकलन: ग्लोबल फायर पॉवर कई पहलुओं को ध्यान में रखकर देशों के सैन्य ताकत की सूची तैयार करता है. इसमें सीमा पर होने वाला खर्च, रक्षा बजट, आधुनिक हथियार और सैनिकों की संख्या समेत 50 से अधिक बिंदुओं के आधार पर रैंकिंग तैयार की जाती है. ग्लोबल फायर पावर 2021 की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक ताकत के मामले में दुनिया के टॉप 15 देशों में पाकिस्तान ही एकमात्र देश है जिसने अपनी ताकत इतनी बढ़ाई है कि 5 देशों को पीछे छोड़ टॉप टेन में जगह बना दी है. पाकिस्तान अपने सालाना बजट में से 7 अरब डॉलर सेना पर खर्च करता है.

Kumar Gaurav

Recent Posts

27 IAS-IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, विकास वैभव मगध रेंज के आईजी बनें

Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More

2 days ago

पांच मत्रियों संग सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More

3 days ago

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More

4 days ago

गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, कल होगा सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का शपथ गहण

Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More

6 days ago