बड़ी खबर

बिहार में बदले गए 23 आईएएस अधिकारी

Bharat varta Desk

बिहार सरकार ने 23 नए आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर- पोस्टिंग किया हैअधिसूचना के अनुसार, वर्ष 2019 बैच के भा.प्र.से. अधिकारी श्री समीर सौरभ । को उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद् पटना के पद से स्थानांतरित करते हुए प्रबंध निदेशक, कम्फेड, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।

उनके पद को संयुक्त सचिव स्तर के समकक्ष घोषित किया गया है। वहीं, 2019 बैच के ही अधिकारी दीपक कुमार मिश्रा, नगर आयुक्त नालंदा को संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय, बिहार के पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें बिहार विकास मिशन के कार्यालय में अपर निदेशक-सह-
वर्ष 2020 बैच के अधिकारियों में श्री अभिषेक पलासिया को खगड़िया से गया नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है, जबकि श्री कुमार निशांत विवेक को गोपालगंज से स्थानांतरित कर बिहार शरीफ नगर निगम, नालंदा का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर को नालंदा से पटना जिला परिषद् का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। वहीं, भागलपुर नगर निगम के नगर आयुक्त रहे श्री शुभम कुमार को नालंदा जिला परिषद् का उप विकास आयुक्त बनाया गया है।

2021 बैच के अधिकारियों में सुश्री शिवाक्षी दीक्षित को मुंगेर से स्थानांतरित कर बेतिया नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। सूर्य प्रताप सिंह को कैमूर से समस्तीपुर जिला परिषद् का उप विकास आयुक्त बनाया गया है, जबकि लक्ष्मण तिवारी को बेतिया से सारण जिला परिषद् का उप विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है।
वर्022 बैच के अधिकारियों में श्री पार्थ गुप्ता को पूर्णिया से मुंगेर नगर निगम का नगर आयुक्त, आशीष कुमार को बाढ़ से मोतिहारी नगर निगम का नगर आयुक्त तथा किसलय कुशवाहा को महुआ से भागलपुर नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है।

गौरव कुमार को बगहा से गोपालगंज जिला परिषद् का उप विकास आयुक्त तथा काजले वैभव नितिन को बिहार शरीफ से पश्चिम चंपारण जिला परिषद् का उप विकास आयुक्त बनाया गया है।

दिव्या शक्ति को दानापुर से कैमूर जिला परिषद् का उप विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है।

2023 बैच के अधिकारियों में गरिमा लोहिया को पालीगंज से बाढ़ का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है, जबकि अनिरुद्ध पांडेय को मोहनिया से दानापुर, कृतिका मिश्रा को गोगरी से पटना सदर तथा आकांक्षा आनंद को बारसोई से मुजफ्फरपुर (पश्चिम) का अनुमंडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

आदित्य साहू होंगे झारखंड भाजपा के अध्यक्ष

Bharat varta Desk राज्यसभा सांसद आदित्य साहू झारखंड भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे। नामांकन दाखिल… Read More

2 hours ago

बंगाल में SIR पर चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट की नोटिस

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर चल… Read More

1 day ago

हिंदी समाज को जोड़ने वाली सांस्कृतिक शक्ति है — सुनील अम्बेकर,विश्व हिंदी परिषद के सम्मेलन में ध्येयगीत की गूंज

Bharat varta Desk विश्व हिंदी परिषद के तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ परिषद के… Read More

2 days ago

‘गजनी से औरंगजेब तक अतीत में हो गए दफन, सोमनाथ वहीं खड़ा’- PM मोदी

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘शौर्य यात्रा' का नेतृत्व किया. यह… Read More

2 days ago