Categories: बड़ी खबर

बिहार में डीएम बदले

Bharat varta Desk

बिहार में 43 आइएएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया है. नीतीश सरकार ने एक दर्जन जिलों में नए डीएम की तैनाती की है. बेगूसराय, भोजपुर, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, समस्तीपुर, अरवल, शिवहर, रोहतास, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा सहित 12 जिलों में जिलाधिकारी को बदला गया है. तीन नगर निगम में नए नगर आयुक्त की नियुक्ति हुई है. वहीं चार जिलों में नए डीडीसी की तैनाती की गयी है.

  • भोजपुर डीएम तनय सुल्तानिया बनाए गए हैं जो पहले DDC पटना के पद पर थे.
  • समस्तीपुर के डीएम रोशन कुशवाहा बनाए गए हैं जो अभी बेगूसराय के डीएम थे.
  • बेगूसराय के डीएम तुषार सिंगला बनाए गए हैं जो अभी किशनगंज के डीएम थे.
  • अरवल का डीएम कुमार गौरव को बनाया गया है जो अभी दरभंगा के नगर आयुक्त थे.
  • लखीसराय का डीएम मिथिलेश मिश्र को बनाया गया है जो अभी निदेशक मध्याह्न भोजन के पद पर थे.
  • रोहतास की डीएम उदिता सिंह बनायी गयी हैं जो नालंदा में अभी बंदोबस्त पदाधिकारी पद पर थीं.
  • किशनगंज के डीएम विशाल राज बनाए गए हैं जो अभी राज्य परिवहन आयुक्त पद पर थे.
  • जमुई की डीएम अभिलाषा शर्मा बनी हैं जो गया की नगर आयुक्त पद पर थीं.
  • शेखपुरा के डीएम आरिफ अहसन बने हैं. संयुक्त सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग पद पर थे.
  • मधेपुरा के डीएम तरणजोत सिंह बनाए गए हैं. जो पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग में निदेशक पद पर अभी थे.
  • शिवहर के डीएम विवेक रंजन मैत्रेय बनाए गए हैं. जो उद्योग विभाग के हस्तकरघा व रेशम निदेशालय में निदेशक थे.
  • अररिया के डीएम अनिल कुमार बने हैं जो बिहार राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के निदेशक पद पर थे.

जिलों से हटाए गए डीएम

अरवल की डीएम वर्षा सिंह को नगर विकास एवं आवास विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है. समस्तीपुर के डीएम योगेंद्र सिंह को माध्यमिक शिक्षा का निदेशक बनाया गया. मध्याह्न भोजन के निदेश के अतिरिक्त प्रभार में भी वे रहेंगे. शिवहर के डीएम पंकज कुमार को प्राथमिक शिक्षा का निदेशक बनाया गया है. जबकि जमुई के डीएम राकेश कुमार को निदेशक चकबंदी बनाया गया. रोहतास के डीएम नवीन कुमार राज्य परिवहन आयुक्त बनाए गए. मधेपुरा के डीएम विजय प्रकाश मीणा को निदेशक नि:शक्तता बनाया गया.

कई जिलों में डीडीसी व नगर निगम में नगर आयुक्त का तबादला

बता दें कि तीन नगर निगम में नये नगर आयुक्त की भी तैनाती की गयी है.कटिहार,पूर्णिया और गया नगर निगम के आयुक्त बदले गए हैं जबकि पटना, मोतिहारी, शिवहर और गया में नए डीडीसी की तैनाती की गई है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago