
पूरे देश में बिहार के चुनाव प्रचार की चर्चा
पटना, राजनीतिक संवाददाता.
पहले चरण के मतदान के 1 दिन पूर्व तक बिहार का चुनाव प्रचार फूहड़ता की हद पार कर चुका है. बड़े-छोटे सभी नेता एक दूसरे पर निजी हमला कर रहे हैं. पारिवारिक व व्यक्तिगत तौर पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं. इस प्रकार से सारी मर्यादाएं तार-तार हो गई है.
विधानसभा चुनाव 2020 को हमारे नेताओं की बदजुबानी के लिए भी याद किया जाएगा. बयानबाजी के मामले में राजनेताओं के बीच एक-दूसरे को हराने की होड़ सी लग गई है.
सौम्य और सुसंस्कृत भाषण देने की पहचान रखने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी आपा खोकर भाषण दे रहे हैं. उन्होंने अपने एक भाषण में लालू यादव का बिना नाम लिए कहा दिया है कि पहले लोग 7- 8 बच्चे पैदा करते थे कई बेटियां होने के बाद भी बेटों के लिए. उन्होंने कहा कि ऐसे लोग बिहार का क्या भला करेंगे. इस पर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनकी मां का अपमान किया है. यही नहीं मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का भी अपमान किया है क्योंकि प्रधानमंत्री जी 6-7 भाई-बहन है. इसके पहले मुख्यमंत्री ने एक जनसभा में लोगों से कह दिया था कि अपने बाप से पूछो कि पहले यानी राजद के शासनकाल में क्या-क्या होता था?
चिराग बोले सीएम को जेल भेजेंगे तो जीतन राम मांझी ने चिराग को कह दिया कोरोना
लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार निजी हमले से नाराज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम के नेता जीता राम मांझी ने उन्हें कोरोना का दिया है. इसके पहले चिराग पासवान ने अपने भाषण में कई बार कहा है कि उनकी सरकार आएगी तो सात निश्चय योजना में हुए घोटालों की जांच करवाकर हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेल भेजेंगे. भाजपा के सांसद मनोज तिवारी और रवि किशन ने कहा है कि चिराग और तेजस्वी जैसे नेता मर्यादा का ख्याल नहीं कर रहे हैं. मुख्यमंत्री को जेल भेजने जैसी बातें भाषण में बार-बार कहना मर्यादा के खिलाफ है. वहीं राजद नेताओं का कहना है कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे तेजस्वी और तेजप्रताप की तुलना दो दैत्य से कर चुके हैं. राजद नेताओं के अनुसार क्या यह मर्यादा है?
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More
पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More
पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More