बड़ी खबर

बिहार में कई आईएएस अधिकारी बदले, चंद्रशेखर मुख्यमंत्री के सचिव

BhRat varta Desk

बिहार चुनाव से पहले राज्य सरकार ने आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। 2010 बैच के आईएएस अधिकारी और पटना के पूर्व डीएम  चंद्रशेखर सिंह को  मुख्यमंत्री सचिवालय का सचिव बनाया गया है। अब तक वह पटना प्रमण्डल के आयुक्त और आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव पद पर पदस्थापित थे। हालांकि चन्द्रशेखर सिंह आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव और बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष के पद पर अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।

2010 बैच के आईएएस अधिकारी अनिमेष कुमार पराशर को बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) के प्रबंध निदेशक के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वर्तमान में वह पटना नगर निगम के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी-सह-नगर आयुक्त पटना की जिम्मेदारी संभल रहे हैं। इतना ही नहीं वह नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार, पटना के सचिव के पद की भी अतिरिक्त रूप से प्रभार में थे। 

2011  बैच के आईएएस अधिकारी हिमांशु शर्मा को स्वास्थ्य विभाग, बिहार, पटना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह अब तक बिहार ग्रामीण जीवकोपार्जन (जीविका) प्रोत्साहन सोसाइटी-सह-राज्य मिशन निदेशक, राज्य ग्रामीण जीवकोपार्जन-सह-आयुक्त – स्व-रोजगार, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार, पटना के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी की जिम्मेदारी संभल रहे थे और वर्तमान में अब भी संभालेंगे। इतना ही नहीं वह अब तक आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार, पटना के विशेष कार्य पदाधिकारी के रूप में अतिरिक्त प्रभार में थे।

वहीं IAS यशपाल मीणा को नगर आयुक्त पटना बनाया गया है। प्रदुम्न सिंह यादव को पटना नगर निगम का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है। इससे पहले वो खगड़िया के गोगरी के अनुमंडल पदाधिकारी थे। वहीं, कृतिका मिश्रा को पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से स्थानांतरित कर खगड़िया के गोगरी का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

3 days ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

4 days ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

2 weeks ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

3 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

3 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

3 weeks ago