
NewsNLive Desk: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के पूरे नतीजे आ गये हैं। इस चुनाव में वामदलों ने भी चौंकाने वाला प्रदर्शन किया है। महागठबंधन से वामदलों का तालमेल होने के बाद राज्य में उनकी शानदार वापसी हुई है। इनमें भी सबसे ज्यादा फायदे में भाकपा माले रही। इस बार गठबंधन में चुनाव लड़ने के लिए वामदलों को कुल 29 सीटें मिली थीं। इनमें से 16 सीटों पर उनकी जीत हुई। अकेले भाकपा माले ने ही 12 जीतीं और भाकपा एवं माकपा 2-2 सीटों पर विजयी हुईं। माकपा के 4 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें से 2 जीते, जबकि भाकपा ने 6 प्रत्याशी खड़े किए थे उसे 2 पर जीत मिली।
पिछले विधानसभा चुनाव में वामदलों को सिर्फ 3 सीटों पर संतोष करना पड़ा था। पिछली बार भाकपा माले को ये तीनों सीटें मिली थीं, जबकि भाकपा और माकपा को एक भी सीट नहीं मिली थी।
बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार मगध और शाहाबाद क्षेत्र के कई सीटों पर भाकपा माले को जीत मिली है। राजधानी पटना से सटे फुलवारीशरीफ सीट पर भी भाकपा माले का कब्जा हुआ है। इस सीट पर पहली बार वामपंथ की जीत हुई है।
बिहार चुनाव में वामदलों के बेहतर प्रदर्शन पर यह चर्चा जोरों पर भी है कि जिस लालू यादव के लालटेन ने वामपंथ के लाल झंडे को खाक कर दिया था, उसी लालटेन के सहारे वामदलों ने अधिकतर क्षेत्रों में लाल झंडा लहराया है। जिन क्षेत्रों में वामदलों की जीत हुई है वहां लालू के स्वजातीय वोटरों की संख्या अधिक है।
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More
Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More