
पटना संवाददाता: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दसवीं की परीक्षा की तिथि जारी कर दी है. 17से लेकर 24 जनवरी तक परीक्षाएं होंगी. इसकी पूरी जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर दी गई है.
समिति के अध्यक्ष और भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी आनंद किशोर की ओर से रविवार को जारी निर्देश में सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को कहा गया है कि बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपने संबंधित यूजर आईडी और पासवर्ड का प्रयोग करके छात्रों का एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे.
किस विषय की परीक्षा किस डेट को–
17 फरवरी – विज्ञान
18 फरवरी – गणित
19 फरवरी – सामाजिक विज्ञान
20 फरवरी – अंग्रेजी
22 फरवरी – मातृभाषा
23 फरवरी – दूसरी भाषा
24 फरवरी – वैकल्पिक विषय
दो पालियों में परीक्षा
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा है कि परीक्षा दो पालियों में होंगी . परीक्षार्थियों को 10 मिनट पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना है .
पहली पाली सुबह 9.30 बजे जबकि
दूसरी पाली दोपहर 1.45 बजे शुरू होगी.प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए उम्मीदवारों को 15 मिनट का समय मिलेगा.
बिहार बोर्ड ने किया नंबर जारी
एडमिट कार्ड में कोई परेशानी हो तो बिहार बोर्ड के इन नंबरों पर छात्र संपर्क कर सकते हैं
0612-2232074, 2232257
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More