
पटना : बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग ने बाल श्रमिक आयोग के गठन की घोषणा की। राजद के प्रदेश महासचिव डॉ चक्रपानि हिमांशु को आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। शिक्षाविद राजीव कांत मिश्र को आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि बिहार सरकार अध्यक्ष को कैबिनेट मंत्री तो उपाध्यक्ष को राज्य मंत्री का दर्जा देती है। आयोग में विभिन्न श्रमिक संगठनों, विधायकों और विधान पार्षदों को सदस्य बनाया गया है। जदयू के नेता आनंदी मेहता को अति पिछड़ा कोटे से सदस्य बनाया गया है।
लंबे समय से राजद से जुड़े रहे हैं डॉ चक्रपाणि हिमांशु
बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष बनाये गए डॉ चक्रपाणि हिमांशु लंबे समय से राजद से जुड़े रहे हैं। वे फिलहाल राजद के प्रदेश महासचिव हैं। वे राजद के भागलपुर जिला इकाई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनकी पहचान राजद के कर्तव्यनिष्ठ और तेजतर्रार कार्यकर्ता की रही है। अपनी कर्तव्यनिष्ठता की वजह से ही चक्रपाणि हिमांशु राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के प्रियपात्र रहे हैं।
अंग प्रदेश के चर्चित शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता हैं राजीव कांत मिश्र
बाल श्रमिक आयोग के उपाध्यक्ष बनाये गए भागलपुर निवासी राजीव कांत मिश्र अंग प्रदेश के चर्चित शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्हें मोटिवेशनल स्पीकर और लेखक के रूप में भी जाना जाता है। इनके परिवार के सदस्यों का स्वतंत्र संग्राम से जुड़ाव रहा था। राजीव कांत मिश्र के भाई उदय कांत मिश्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुराने घनिष्ठ मित्र हैं।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More