
Bharat Varta Desk : बिहार के लोगों के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज हर बिहारवासी बिहार दिवस मना रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी बिहारवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ट्वीट कर कहा, बिहार दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को शुभकामनाएं। भगवान महावीर, भगवान बुद्ध और गुरु गोविंद सिंह जी से जुड़ी यह गौरवमयी धरती, लोकतंत्र की जननी भी है। बिहार के परिश्रमी व प्रतिभावान लोग विकास और समृद्धि की नई गाथाएं लिखेंगे, यह मेरा दृढ़ विश्वास है।
वहीं, प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, बिहार दिवस पर राज्य के अपने सभी भाई-बहनों को बहुत-बहुत बधाई! अपने समृद्ध इतिहास और जीवंत संस्कृति के लिए प्रसिद्ध बिहार के लोग देश के विकास के लिए हर क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दे रहे हैं। अपनी लगन और कठिन परिश्रम से उन्होंने एक विशेष पहचान बनाई है।
गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, सभी को ‘बिहार दिवस’ की शुभकामनाएँ।
प्राचीन काल से ही बिहार भारतवर्ष की शिक्षा और नीतियों का केंद्र रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में हम भारत के इस सिरमौर की प्रतिष्ठा, संपन्नता और वैभव को पुनर्स्थापित करने के लिए संकल्पित हैं।
प्रदेशवासियों की निरंतर खुशहाली की कामना करता हूँ।
विकसित बिहार के सपने को साकार करने में भागीदार बनें- नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा, बिहार दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बिहार का इतिहास गौरवशाली है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं। विकसित बिहार के सपने को साकार करने में भागीदारी के लिए मैं आप सभी का आह्वान करता हूं। हम सब मिलकर बिहार के गौरव को बढ़ाएंगे।
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More