धर्म/अघ्यात्म

बिहार- झारखंड के शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, भोलेनाथ की जयकारे से गुंजायमान हो रहा माहौल

न्यूज़ एन लाइव टीम: महाशिवरात्रि के मौके पर बिहार और झारखंड के शिवालयों में पूजा अर्चना के लिए सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है .भोले शंकर के जयकारे से माहौल गुंजायमान हो रहे हैं.सुबह से मंदिरों में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक किए जा रहे हैं. महाश्रृंगार और महाआरती का नजारा तो श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर रहा है. शाम को भगवान शंकर की भव्य बारात निकालने की तैयारी है.


देवघर मंदिर में दुनिया भर से पहुंचे लोग
झारखंड के देवघर में बाबा भोलेनाथ की पूजा के लिए दुनिया भर से लोग पहुंचे हैं . देवघर दुनिया में भगवान शंकर के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है जहां सावन में सुल्तानगंज से देवघर तक की कावड़ यात्रा पूरे देश में विख्यात है.


बिहार के प्रमुख शिव धाम
बिहार में सुल्तानगंज के गंगा तट पर स्थित बाबा अजगैबीनाथ मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है.मधेपुरा के बाबा सिंघेश्वर स्थान भागलपुर के कहलगांव में बटेश्वर स्थान, बाबा बुढ़ानाथ मंदिरों में आधी रात के बाद से ही श्रद्धालु पूजा के लिए पहुंचने लगे हैं.गंगा तट पर स्थित बटेश्वर स्थान में केंद्रीय रेलवे रेलयात्री संघ की ओर से शिव महोत्सव का आयोजन किया गया है वहीं दूसरी ओर लखीसराय के अशोक धाम, मुजफ्फरपुर के गरीब नाथ मंदिर और सोनपुर में बाबा हरिहर नाथ मंदिर में बिहार के कोने-कोने से लोग पहुंचे हैं. बिहार की राजधानी पटना और झारखंड की राजधानी रांची से लेकर दोनों राज्यों के हर जिले के शिव मंदिरों में समा बंधा हुआ है.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

3 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

3 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

4 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

5 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

5 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

6 days ago