
Bharat varta desk: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत सात महीने बाद एक बार फिर आज पटना पहुंचे। कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें हवाई अड्डे से संघ कार्यालय विजय निकेतन लाया गया। इसके पहले वे फरवरी में आए थे। अपने एक दिन के प्रवास में संघ प्रमुख ने r.s.s. कार्यालय में प्रचारकोंऔर वरिष्ठ स्वयंसेवकों के साथ बैठक शुरू कर दी है। बिहार और झारखंड के प्रमुख प्रचारक और कार्यकर्ता बैठक में पहुंचे हैं। इसमें संघ द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा हो रही है। कोरोनावायरस की पहली और दूसरी लहर में संघ के कार्यकर्ताओं ने अपने अपने शहर में काफी बेहतर काम किए हैं। तीसरी लहर की संभावना व उससे निपटने की तैयारियों पर मोहन भागवत मंथन करेंगे। इसके साथ शाम को राजधानी के प्रमुख बुद्धिजीवियों के साथ उनकी बैठक होगी। गुरुवार की रात वे पटना से झारखंड के धनबाद के लिए निकल जाएंगे।
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More