अपराध

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश तिवारी के खिलाफ दिल्ली में दुष्कर्म के प्रयास का केस

Bharat varta desk: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश करने का दिल्ली के संसद मार्ग थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। राकेश तिवारी पटना के रहने वाले हैं। पीड़िता हरियाणा की रहने वाली है और एक कंपनी की डायरेक्टर है। उसका आरोप है कि वह कंपनी की पेमेंट को लेकर बातचीत करने के लिए दिल्ली के पांच सितारा होटल में गई थीं और वहीं बीसीए अध्यक्ष ने उसके साथ रेप की कोशिश की।
एफ आई आर के मुताबिक गुरुग्राम निवासी 30 वर्षीय युवती की कंपनी स्पोट्स मैनेजमेंट, इवेंट ऑर्गेनाइजेशन और एडवरटाइजमेंट का काम करती है। मार्च, 2021 में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने टी-20 लीग टूर्नामेंट कराए थे।
विज्ञापन का काम युवती की कंपनी को दिया गया था, लेकिन काम पूरा होने के बाद बीसीए ने पेमेंट रोक दिया था। इस बीच युवती किसी जानकार के कहने पर 12 जुलाई 2021 में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी से मिलने के लिए एक पांच सितारा होटल में पहुंची, जहां कंपनी के पेमेंट के सिलसिले में दोनों की बातचीत होने लगी। पीड़िता का आरोप है कि तभी मौके का फायदा उठाकर राकेश तिवारी जबरदस्ती करने लगा। उसने किसी तरह अपने को बचाया और कमरे से निकल भागी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। राकेश तिवारी भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं का नजदीकी बताया जाता है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 days ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

3 days ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

3 days ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

5 days ago

आशा भोसले नहीं रहीं

Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More

5 days ago