Bharat Varta Desk: हार्वर्ड विश्वविद्यालय में भारतीय स्नातकोत्तर छात्र शरद सागर को हार्वर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ एजुकेशन में छात्र संघ के अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। हार्वर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ एजुकेशन में पढ़ रहे 50 देशों के 1,200 से अधिक छात्रों ने शरद को अपना समर्थन देकर इस पद पर आसीन किया है। शरद बिहार के रहने वाले हैं।
हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने मंगलवार, 21 सितंबर को ऐतिहासिक चुनाव परिणाम की घोषणा की। छात्र संघ चुनाव के लिए वोटिंग 14 सितंबर को शुरू हुई और 19 सितंबर को समाप्त हुई। अध्यक्ष के अलावे एक उपाध्यक्ष, एक प्रशासक और अन्य निर्वाचित सेनेटर चुने गए हैं। अध्यक्ष समेत सबका कार्यकाल मई 2022 तक होगा।सागर को हार्वर्ड में उच्चतम स्कॉलरशिप प्राप्त है और वह प्रतिष्ठित के.सी. महिंद्रा स्कॉलर भी हैं।
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने शनिवार को पंजाब कैडर के 1989 बैच के आईपीएस… Read More
Bharat varta Desk पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू हो गई है। सबसे… Read More
Bharat varta Desk उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ नैनीताल में तीन दिन के दौरे पर हैं। कुमाऊं… Read More
Bharat varta Desk प्सुल्तानगंज महेशी महा दलित टोला में कांग्रेस के सामाजिक न्याय जन चौपाल… Read More
Bharat varta Desk पटना हाईकोर्ट ने कई प्रिंसिपल जजों को बदल दिया है। कई जज… Read More
Bharat varta Desk बिहार चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर राज्य… Read More