
Bharat varta desk: उधार दिए गए ₹10000 मांगने पर लाठी से पीटकर हत्या कर दी। आरोपी भाग गया जो गांव का ही रहने वाला था। मृतक कोई साधारण आदमी नहीं बल्कि आईएएस अधिकारी का छोटा भाई था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईएएस के भाई ने गांव के ही ह्रदयलाल नवासी उर्फ दुम्मा को कुछ दिनों पूर्व दस हजार रुपये उधार दिए थे। रविवार रात उन्हें पता चला कि ह्रदय लाल ने जमीन बेची है। सोमवार की सुबह वे उससे पैसे मांगने उसके घर पहुंचे तो उसने झंझट शुरू कर दिया और अपने लोगों के साथ लाठी-डंडे से उन पर वार किया। यह घटना प्रतापगढ़ जिले के महेशगंज थाना क्षेत्र के पूरे हरकेश गांव की है। मृतक अश्वनी शुक्ला लखनऊ में समाज कल्याण विभाग में पदस्थापित आईएएस अधिकारी राकेश शुक्ला के छोटे भाई थे। राकेश के दो भाई गांव में ही रहते है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More