
Bharat varta desk:
एक तरफ जहां 74 साल बाद कूनो नेशनल पार्क में चीतों को बसाने के लिए तमाम उपाय किए जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर देश के टाइगर स्टेट मध्य प्रदेश में एक नर और मादा बाघ की संदिग्ध मौत ने हड़कंप मचा दिया है।
एक ओर कान्हा टाइगर रिजर्व से सटे बैहर जंगल से डेढ़ साल के बाघ की खाल बरामद हुई है, तो वहीं दूसरी ओर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 11 वर्षीय बाघिन स्पॉटी की मौत हो गई है। ‘आज तक’ की रिपोर्ट के मुताबिक वाघ के शरीर पर गोलियों के निशान मिले हैं। इस संबंध में वन विभाग की ओर से एफ आई आर दर्ज कराई गई है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मध्य प्रदेश में 526 बाघ, 2022 में 7 की मौत
अखिल भारतीय बाघ अनुमान रिपोर्ट 2018 के अनुसार, मध्य प्रदेश में बाघों की संख्या 526 है, जो देश के किसी भी राज्य में सबसे अधिक हैं। लेकिन बाघों की सुरक्षा के संबंध में लगातार सवाल उठ रहे हैं क्योंकि मध्यप्रदेश में अभी तक कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, सतपुड़ा और पन्ना में टाइगर रिजर्व (बाघ अभयारण्य) में इस साल सात बाघ दम तोड़ चुके हैं।
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More