
Bharat varta desk: रेलवे सुरक्षा बल के स्थापना दिवस के मौके पर आज बिहार के भागलपुर रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय रेलवे यात्री संघ और आरपीएफ के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। रक्तदान शिविर रेलवे अस्पताल में लगाया गया जिसमें ब्लड बैंक के मोहम्मद नूर अपनी पूरी टीम के शामिल हुए। इस अवसर पर मायागंज अस्पताल के अधीक्षक डॉ असीम कुमार दास,रेल अस्पताल भागलपुर के डॉक्टर सत्येंद्र कुमार,आरपीएफ प्रभारी रणधीर कुमार,IPF शशि शंकर सिंह, सुमन कुमार समेत कई लोग मौजूद थे। रक्तदान करने वालों में आरपीएफ के अधिकारियों और जवानों के साथ साथ रेल यात्री संघ के पदाधिकारी भी शामिल रहे।
केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ की ओर से मनोज बुधिया, संदीप झुनझुनवाला, रवि चिरानिया, डॉक्टर सीताराम शर्मा,राजेश टंडन, रणधीर टिबरेवाल, राकेश जैन, सुमित अग्रवाल ने शिरकत की।
रक्तदान महादान- विष्णु खेतान
संस्था के अध्यक्ष विष्णु खेतान ने कहा है कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। रक्तदान महादान है। उन्होंने बताया कि समाज के लोगों को रक्तदान के लिए अधिक से अधिक आगे आना चाहिए ताकि जरूरतमंदों को खून देकर बचाया जा सके।
उन्होंने बताया कि आरपीएफ के स्थापना दिवस के मौके पर आज देश के कई प्रमुख स्टेशनों पर केंद्र रेलवे यात्री संघ और आरपीएफ की ओर से जागरूकता अभियान, रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। भागलपुर के शिविर में 25 लोगों ने ब्लड डोनेट किया।
विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More