
राची संवाददाता: झारखंड सरकार के कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्र लेख बोकारो कार्यक्रम में जाने के दौरान अचानक सिकीदारी घाटी पहुंचे.सिकिदिरी घाटी में धनबाद से आ रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी जिसमें कई लोग घायल हो गए थे.प्रशासन की ओर से मंत्री को दूसरे रूट से जाने की सलाह दी गई लेकिन मंत्री ने कहा दुर्घटना स्थल पर जाएंगे.
बादल ने तुरंत रिम्स सुपरिटेंडेंट से बात कर घायलों के त्वरित चिकित्सा हेतु निर्देश दिया. मंत्री की पहल पर
झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी रिम्स पहुंचे और घायलों के समुचित इलाज करवाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. बादल ने पुलिस अधीक्षक से भी बात कर थाना प्रभारी सहित ग्रामीणों की प्रशंसा की जिन्होंने बस दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाने में सहयोग किया. मंत्री ने कहा कि ऐसे सभी लोगों को सम्मानित कराया जाएगा.
Bharat varta Desk बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए… Read More
Bharat varta Desk विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों… Read More
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More