
पटना डेस्क: हर मां-बाप की तमन्ना होती है कि उनके बच्चे लंबे और तगड़े बने. इसके यह कई जरूरी उपाय हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने बच्चे कि हाइट बढ़ा सकते हैं. यहां भागलपुर की मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर सुमन लता बता रही है बच्चों की हाइट बढ़ाने के नुस्खे.
कब से कब तक बढ़ती है लंबाई
बच्चों की सबसे ज्यादा लंबाई जन्म से लेकर 1 साल तक बढ़ती है. पहले साल वे 10 इंच तक बढ़ते हैं.
उसके बाद की लंबाई हर साल जीन्स और उनके आहार पर निर्भर होता है . 1 साल के बाद बच्चे सबसे अधिक 13 से 14 वर्ष की आयु के बीच औसतन 9.5 सेमी तक बढ़ सकते हैं .11 से 12 वर्ष की आयु के बीच भी लंबाई बढ़ने का समय होता है. 18 से 20 साल के बीच भी सातों प्रमुख उपाय करके 5 से 6 सेंटीमीटर की लंबाई बढ़ाई जा सकती है मगर उसके बाद लंबाई बढ़ने की संभावना नहीं के बराबर होती है.
लंबाई बढ़ाने के 7 प्रमुख तरीके
संतुलित आहार ,जंक फूड नहीं लेना, भरपूर नींद ,कसरत, योग ,सही तरीके से बैठना ,रोप स्किपिंग
यहां मैं उन खानपान के बारे में बता रही हूं जिससे बच्चों की लंबाई बढ़ सकती है . इनमें भरपूर विटामिन और मिनरल्स होते हैं……..
1
मां का दूध हर बच्चे का पहला आहार होता है. बाद में बच्चों को गाय का दूध भी भरपूर पिलाना चाहिए.
2
पत्तेदार सब्जियां- पत्तेदार सब्जियों को खिलाकर भी बच्चों का शारीरिक विकास किया जा सकता है.
3
मीट हड्डियों और मांसपेशियों के विकास में बहुत कारगर है.
4
अंडे में प्रोटीन की मात्रा भरपूर होती है.
5
फल और जूस में भी हर तरह के विटामिन होते हैं
6
दही .पनीर, मक्खन, दालें खाने से हाइट बढ़ती है. इनमें खूब प्रोटीन होता है.
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More
Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More
Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More