
पटना: बिहार में बढ़ते अपराध की घटनाओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चिंता बढा दी है। बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आला अधिकारियों के साथ बैठक करने खुद पुलिस मुख्यालय पहुंचे। पुलिस मुख्यालय का नया कार्यालय सरदार पटेल भवन में आरंभ होने के बाद ऐसा पहली बार हुआ जब मुख्यमंत्री खुद पुलिस मुख्यालय पहुंचे हों। इस दौरान पुलिस मुख्यालय में डीजीपी और गृह सचिव के साथ सभी आला पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। बता दें कि सरदार पटेल भवन स्थित पुलिस मुख्यालय में ही गृह विभाग का कार्यालय भी है। मुख्यमंत्री शुरू से ही गृह विभाग का मंत्रालय अपने जिम्मा रखते रहे हैं।
इससे पहले भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य में हो रहे बेलगाम अपराध को लेकर हाल के दिनों में 3 बार पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर चुके हैं, लेकिन इस बार नीतीश कुमार खुद बिहार पुलिस मुख्यालय पहुंच गए। अगर आंकड़ों पर गौर करें तो हाल के दिनों में बिहार में आपराधिक वारदातों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। अपराध और अपराधी दोनों बेलगाम है। ऐसे में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष भी मुख्यमंत्री पर हमलावर है।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More