
ममता सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान
कोलकाता संवाददाता: बंगाल दौरे के दूसरे दिन रविवार को गृह मंत्री अमित शाह ने कहाहै कि बंगाल में भ्रष्टाचार सबसे बड़ा मुद्दा है. उन्होंने लोगों से आगामी चुनाव में कमल छाप पर बटन दबाने और ममता सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया. अमित शाह ने आज बोलपुर में रोड शो किया जिसमें भारी भीड़ उमड़ी. उन्होंने कहा कि सरकारी भ्रष्टाचार, गिरती कानून व्यवस्था, परिवारवाद और सरहद इलाकों में घुसपैठ की बढ़ती समस्या से बंगाल त्रस्त है. यहां की राजनीतिक हिंसा चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि बंगाल में बदलाव की बयार बह रही है. यह बदलाव यहां के विकास के लिए है. अमन चैन के लिए है. बांग्लादेशी घुसपैठियों को रोकने के लिए है. जमीन पर बैठ खाना खाया, मिट्टी के बर्तन में बना खाना खाया केंद्रीय गृह मंत्री ने एक बाउल सिंगर के घर जमीन पर बैठकर खाना खाया. अमित शाह के लिए इस परिवार के लोगों ने मिट्टी के बर्तन में चावल बनाया था. बोलपुर में भाजपा नेता और गृह मंत्री अमित शाह की सभा और लोगों के अपार समर्थन तो काफी अहम माना जा रहा है. यह वह लोकसभा क्षेत्र है जहां से कम्युनिस्ट पार्टी के सोमनाथ चटर्जी सात बार सांसद रहे. दो बार से इस सीट पर तृणमूल का कब्जा है. शाम को अमित शाह दिल्ली लौट जाएंगे.
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More