
कोलकाता, भारत वार्ता संवाददाता: पश्चिम बंगाल के कई जिलों में बाढ़ का कहर बरप रहा है। अब तक बाढ़ की चपेट में आकर 14 लोग जान गवा चुके हैं। वहीं दूसरी ओर ढाई लाख से अधिक लोगों का पलायन हो चुका है। राज्य के हजारों गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर लाखों घरों को डूबा चुका है। ममता बनर्जी ने बाढ़ राहत काम की कमान खुद संभाल ली है। वे कई जगह बाढ़ के पानी में खुद जाकर लोगों से मिलीं और उनके बीच चल रहे राहत कार्यों को देखा। पश्चिमी मेदनीपुर में वे बाढ़ के पानी में जाकर लोगों की समस्याओं को जाना। उनके साथ जिले के अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने सभी जिलों के डीएम और एसपी को बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत कार्यों को तेज करने का निर्देश दिया है। कई जगह ममता ने हेलीकॉप्टर से भी समस्याओं का जायजा लिया।
बाढ़ की विभीषिका के लिए केंद्र दोषी
उन्होंने पत्रकारों से कहा कि केंद्र सरकार द्वारा योजनाओं को लटकाने के कारण बंगाल के लोग बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे हैं। नदियों से गाद निकालने, तटबंधों का निर्माण और मरम्मत,शिलावती नदी पर बांध बनाने समेत कई योजनाएं केंद्र में लटकी हुई हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र बाढ़ की स्थिति को जानने के लिए दिल्ली से टीम भेजे। उन्होंने एक सर्वे रिपोर्ट तैयार की है जिसे जल्द ही केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More