बंगाल में बंपर मतदान, बिहार- यूपी पीछे

Bharat varta desk:

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में शाम 5 बजे तक पूरे देश में अलग-अलग राज्यों में मतदान का अपडेट आ गया है. पश्चिम बंगाल में शाम 5 बजे तक 72 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. यूपी में 5 बजे तक 52.64 फीसदी, राजस्थान में 59 फीसदी, मणिपुर और त्रिपुरा में 76 फीसदी, महाराष्ट्र में 53.51 फीसदी, बिहार में 53 फीसदी, छत्तीसगढ़ में 72 फीसदी, असम में 70.66 फीसदी, मध्य प्रदेश में 55 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई. वहीं गौतमबुद्ध नगर में शाम 5 बजे तक 51.66 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. वहीं गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में महज 45.60 फीसदी मतदान हुआ.

सबसे अधिक कटिहार में 64.60 प्रतिशत मतदान
बिहार के पांच सीटों पर शाम छह बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी किया गया है। किशनगंज में 64 प्रतिशत, सबसे अधिक कटिहार में 64.60  प्रतिशत और भागलपुर में सबसे कम 51 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद बांका में 54 प्रतिशत और पूर्णिया में 59.94 प्रतिशत मतदान हुआ है। बिहार में कुल मतदान 58.58 प्रतिशत हुआ।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

आनंद मोहन की रिहाई आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया, 1 महीने में सरेंडर करने का आदेश

Bharat varta Desk जी कृष्णय्या हत्याकांड में बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद… Read More

2 days ago

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का जय घोष

विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

4 weeks ago

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का ‘जय घोष’

------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

4 weeks ago

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

4 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

4 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

4 months ago