
Bharat varta desk:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के अररिया और मुंगेर में विपक्षी दलों पर जमकर हमला किया है. मुंगेर में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वोट की ताकत की बदौलत ही आज बिहार की जनता को लालटेन युग से छुटकारा मिला है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार में कांग्रेस-आरजेडी ने मिलकर यहां की जनता को लूटने का काम किया है. आज के प्रचार में प्रधानमंत्री के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीशकुमार भी सा रहे।
उन्होंने मुंगेर में कहा कि घर-घर जाइए और बताइए कि मोदी जी ने आपको प्रणाम भेजा है। तब हर घर से मुझको आशीर्वाद मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुंगेर स्वाभिमान की धरती है। उसको उसका हक मिलना चाहिए।
बिहार के मुंगेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर बड़ा हमला बोला । प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस की नजर अब लोगों की संपत्ति पर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब किसानों की अर्जित संपत्ति पर भी धावा बोलने वाली है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ऐसी नीति लाना चाहती है जिसके आधार पर वह आपकी आधी संपत्ति को हड़प लेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आपकी आधी संपत्ति पर कब्जा करने की साजिश रच रही है और आरजेडी चुप है। कांग्रेस ओबीसी का हक हड़प रही है और आरजेडी ताली बजा रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस देश भर में कर्नाटक का मॉडल लागू करना चाहती है। कांग्रेस ने कर्नाटक में ओबीसी के 27 फीसदी आरक्षण में मुस्लिमों को भी शामिल कर दिया गया। इसका नतीजा ये निकला कि ओबीसी जातियों का हक छीना गया। यही फॉर्मूला कांग्रेस देश भर में लागू करना चाहती है।
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More