
कोलकाता : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज जब बंगाल में अराजकता और बदहाली दिखाई देती हैं, तो पूरे देश को पीड़ा होती है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के मालदा में चुनावी सभा को संबोधित किया। योगी ने कहा कि कभी भारत को नेतृत्व देने वाला बंगाल आज बदहाल है। बंगाल में सत्ता प्रायोजित अपराध और आतंकवाद देश की सुरक्षा को कड़ी चुनौती दे रहा है। बंगाल में शक्ति की पूजा होती है, लेकिन यहां पर दुर्गा पूजा पर ही पाबंदी लगा दी जाती है। ईद पर जबरदस्ती गोहत्याएं करवाई जाती हैं। गोतस्करी से भावनाओं को नुकसान पहुंचाया जाता है।
उन्होंने कहा कि बंगाल में जय श्री राम के नारे लगाने से रोका जाता है, अयोध्या में भी एक सरकार ने रामभक्तों पर गोली चलाई थी, उसका हश्र सभी ने देखा है। जो भी राम का द्रोही है, उनका बंगाल में कोई काम नहीं है।
बंगाल में अराजकता और बदहाली : योगी
उन्होंने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मालदा सनातन संस्कृति की भूमि है। आज जब बंगाल में अराजकता और बदहाली दिखाई देती हैं, तो पूरे देश को पीड़ा होती है।आज बंगाल में गरीबी और बदहाली है। बंगाल में केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लागू नहीं होने दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि नागरिकता संसोधन कानून (CAA) जब लागू हुआ, तो बंगाल में हिंसा क्यों होती है, ये सत्ता की प्रायोजित हिंसा है। बंगाल में आयुष्मान भारत योजना को लागू नहीं किया गया। केंद्र की किसी भी योजना का लाभ यहां के लोगों को नहीं मिल रहा है। बंगाल में लव जिहाद को अंजाम दिया जा रहा है, यहां की सरकार इसे रोक नहीं पा रही है।
मालदा पर क्यों है भाजपा की नजर?
मालदा बंगाल में इसलिए भी खास है, क्योंकि यहां पर अधिकतर वोटर मुस्लिम समुदाय से आते हैं। ऐसे में तृणमूल के गढ़ में सेंध लगाने में भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ रही। हालांकि, मालदा इलाके में भाजपा पहले भी सेंधमारी कर चुकी है। 2019 के लोकसभा चुनाव में मालदा उत्तर की लोकसभा सीट पर भाजपा ने कब्जा किया था, इसके अलावा पिछले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने इसी क्षेत्र की वैष्णवनगर सीट को जीता था।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More