
भारत वार्ता संवाददाता: बंगाल पश्चिम बंगाल की तीसरी बार कमान संभालने के बाद ममता बनर्जी जहां चुनाव आयोग और अफसरों से बदला ले रही हैं वहीं दूसरी ओर उनके कार्यकर्ता भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं से. पश्चिम बंगाल के मेदिनापुर में केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन के काफिले पर तृणमूल के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया है. इस घटना का वीडियो खुद केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया है. वीडियो में कुछ लोग मंत्री वी मुरलीधरन की गाड़ी पर बांस-बल्ले से हमला करते दिख रहे हैं. पत्थर बरसाए जा रहे हैं. बता दें कि इसके पहले बंगाल के हिंसक संघर्ष में 1 दर्जन से अधिक भाजपा कार्यकर्ता मारे जा चुके हैं. इसको लेकर जहां प्रधानमंत्री और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नसीहत दी है वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से रिपोर्ट भी तलब किया है. 29 अफसर ट्रांसफर, एसपी सस्पेंडउधर दूसरी ओर मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण करने के बाद ममता बनर्जी लगातार उन अधिकारियों को बदलने में लगी है जिन्हें चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग ने जिम्मेदार पदों पर बिठाया था. सबसे पहले उन्होंने डीजीपी को बदला. उसके बाद 29 अफसरों को बदल दिया है. उनकी जगह वे अफसर लाए गए हैं जिन्हें चुनाव आयोग ने चुनाव के दौरान हटाया था. इसके साथ मुख्यमंत्री ने कोच बिहार के एसपी देबाशीष धर को भी निलंबित कर दिया. यहीं पर 10 अप्रैल को सीतलकुची में मतदान के दौरान सीआईएसएफ की गोलीबारी में चार लोग मारे गए थे. इसके साथ मुख्यमंत्री नेजावेद शमीम को एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) और विवेक सहाय को डीजी सिक्योरिटी बनाया है जिनको चुनाव आयोग ने हटाया था.
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More