पॉलिटिक्स

बंगाल के आधे लोग ममता बनर्जी की चाहते वापसी, सर्वे में सबसे पसंदीदा सीएम

न्यूज़ एन लाइव सेंट्रल डेस्क: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सत्ता को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा ने पहले ही पूरी ताकत झोंक दी है लेकिन अभी भी वोटर सर्वे में आधे लोग ममता की वापसी चाहते हैं. कितने दिनों के शासन के बाद हुई वे बंगाल में सबसे अधिक लोकप्रिय है.

आईएएनएस-सी वोटर सर्वेक्षण में यह पाया गया है कि 48 दिन से अधिक लोग ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं. सर्वेक्षण के मुताबिक 18 फ़ीसदी लोग भाजपा नेता दिलीप घोष और 13 प्रतिशत लोग पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली को मुख्यमंत्री के रुप में देखना चाहते हैं.
राज्य राजभर के 294 विधानसभा के क्षेत्रों में 18,000 से अधिक लोगों की रायशुमारी पर आधारित आईएएनएस सी-वोटर सर्वेक्षण में यह जानकारी सामने आई है.
पश्चिम बंगाल में अगले कुछ महीनों में चुनाव होने वाले हैं. सर्वेक्षण में ममता बनर्जी की नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सबसे ताकतवर पार्टी के रूप में दिख रही है. सर्वेक्षण के मुताबिक तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए सांसद मुकुल राय को करीब 6% लोग मुख्यमंत्री के रूप में पसंद है. इनके अलावे माकपा के सूजन चक्रवर्ती महज 4 फ़ीसदी और कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी करीब 2.5 फ़ीसदी लोगों की पसंद है. सर्वेक्षण में यह भी सामने आया कि राज्य के 2.1 प्रतिशत लोग सुवेंदु अधिकारी और आसनसोल के भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो को 1.3 प्रतिशत लोग शीर्ष पद पर देखना चाहते हैं .

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

2 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

2 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

1 week ago