
मनीला: वर्तमान समय में पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है वही फिलीपींस में दोहरी संकट उत्पन्न हो गई है। फिलीपींस में आए तूफान के कारण राजधानी में भीषण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने से शुक्रवार को आसपास के कई गांवों में मिट्टी और मलबा जमा हो गया। तूफान के कारण कम से कम 39 लोगों की मौत हो चुकी है। हजारों लोगों को बचाया गया है। हालांकि जलस्तर बहुत हद तक नीचे चला गया है। जिन स्थानों पर जलस्तर अधिक है वहां सेना लोगों को बचा रही है। आपदा प्रतिक्रिया अधिकारियों के साथ हुई आपातकालीन बैठक में सेना प्रमुख जनरल गिल्बर्ट गैपे ने कहा कि बचाव कार्य में जल और थल दोनों पर चल सकने वाले सैन्य वाहनों का उपयोग किया गया। जनरल गैपे ने कहा, ‘ हम लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं और नुकसान की समीक्षा करने में सहायता कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि 39 लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य लापता हैं। ‘वामको’ नामक तूफान मनीला के उत्तर में बुलकन और पंपंगा प्रांतों के बीच बुधवार की रात और बृहस्पतिवार सुबह टकराया। तूफान के कारण बिजली के खंभे उखड़ गए और घरों को क्षति पहुंची। प्रभावित क्षेत्रों के साढ़े तीन लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया था। फिलीपीन की पुलिस ने कहा कि एक लाख से अधिक लोगों को बचाया गया जिसमें राजधानी क्षेत्र के 41,000 निवासी शामिल हैं।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More