
पटना भारत वार्ता संवाददाता:
प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की पहल पर डीजे इंजीनियरिंग कॉलेज 50 छात्रों से को बीटेक की मुफ्त शिक्षा देगा। ये वैसे छात्र होंगे जिनके परिवार के मुखिया की कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान मौत हो चुकी है।प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामल अहमद ने बिहार की राजधानी पटना में आयोजित सम्मेलन में बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अनुरोध किया जाएगा कि वे सभी जिलाधिकारियों से ऐसे बच्चों के नाम मंगवाए जिनकेऊ अभिभावकों की कोरोनावायरस से मौत हो चुकी है ताकि सही लोगों को इस योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि 20 जुलाई के पहले ऐसे छात्र एसोसिएशन के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। डीजे इंजीनियरिंग कॉलेज के टेक्निकल कैंपस के डायरेक्टर डॉक्टर संजीव शर्मा ने बताया कि प्राइवेट स्कूल से जुड़े शिक्षक, कर्मचारियों के बच्चों को निशुल्क पढ़ाई और हॉस्टल की व्यवस्था कॉलेज की प्रबंध समिति करेगी। केवल भोजन और परीक्षा फीस देनी होगी। शेष सभी तरह के शुल्क नहीं लिए जाएंगे। स्कूल के चेयरमैन राकेश शर्मा ने बताया कि प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निवेदन पर कॉलेज की ओर से कल्याणकारी योजना शुरू की गई है। आशा है कि जरूरतमंद व प्रतिभाशाली छात्र इस योजना का लाभ उठाकर अपना भविष्य बना सकेंगे।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More