
रांची संवाददाता: रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मन्दिर के सैकड़ों दुकानदारों ने रविवार को जिला प्रशासन के विरुद्ध धरना पर बैठ गये। धरने पर बैठने से मंदिर जाने वाला मार्ग बंद हो गया है, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी हुई।
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि प्रत्येक रविवार को पुलिस प्रशासन के तरफ से बैरीकेटिंग लगा दिया जाता है जिससे मन्दिर आने वाले श्रद्धालु मुख्य पथ से मन्दिर न आकर गोला तरफ के रास्ते से मन्दिर पहुंचते हैं। श्रद्धालु के दुकान नहीं आने से प्रसाद व अन्य सामग्री की बिक्री नहीं हो पाती है नही होता । इसको लेकर रजरप्पा मंदिर प्रक्षेत्र के सैकड़ों दुकानदारों ने रविवार को सड़क पर धरनाधरना- प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन के विरुद्ध रोष जताया।
बता दें कि शुभ मुहूर्त व प्रत्येक रविवार को रजरप्पा मंदिर में हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसलिए जाम से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा मंदिर पहुंचने से पूर्व बैरीकेटिंग लगाकर नियंत्रण रखा जाता है । मौके पर बरतु करमाली, नीतीश मुखर्जी, मुकेश यादव, गणेश महतो, सुरेश महतो, दामोदर सिंह सहित कई मौजूद थे।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More