बड़ी खबर

प्रशांत कुमार यूपी के नए कार्यवाहक डीजीपी

Bharat varta desk:

प्रशांत कुमार को उत्तर प्रदेश का नया कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया है. प्रशांत कुमार अभी तक स्पेशल डीजी के पद पर कार्यरत थे. वर्तमान कार्यवाहक डीजीपी विजय कुमार 31 जनवरी 2024 को रिटायर हो रहे हैं. ऐसे में प्रशांत कुमार को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. .

बता दें कि कार्यवाहक के तौर पर प्रशांत कुमार की नियुक्ति के बाद लगातार चौथी बार उत्तर प्रदेश में कार्यवाहक DGP की नियुक्ति हुई है. 1990 बैच के आईपीएस अफसर प्रशांत कुमार योगी सरकार के भरोसेमंद अफसरों में से एक माने जाते हैं. स्पेशल डीजी से पहले वे मेरठ के एडीजी भी रह चुके हैं.

तेज तर्रार पुलिस ऑफिसर प्रशांत कुमार मूल रूप से बिहार के सीवान जिले के रहने वाले हैं. बीती 26 जनवरी को प्रशांत कुमार को गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है. ये चौथी बार है, जब प्रशांत कुमार को ये मेडल मिला है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

6 hours ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

7 hours ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

11 hours ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

5 days ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

1 week ago