
नई दिल्ली, भारत वार्ता संवाददाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. पीएम मोदी से मुलाकात करने के लिए ममता लोककल्याण मार्ग पहुंची थी. मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने पत्रकारों से बातचीत के बाद कहा कि उन्होंने बंगाल की जनसंख्या के अनुपात में प्रधानमंत्री से टीके देने की गुजारिश की. उन्होंने बताया कि इस बारे में प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें जवाब दिया है कि जरूर देखेंगे. इतना बता कर ममता बनर्जी आगे अपने कारवां की ओर निकल पड़ी. बता दें कि ममता बनर्जी अपने 5 दिनों के दिल्ली दौरे में हैं. इस दौरान ममता बनर्जी के विपक्षी नेताओं से मुलाकात करने वाली हैं. ममता का यह दौरा सही मायने में उनके कद को बढ़ाना वाला है. राजनीतिक जानकारों की माने तो ममता 2024 की तैयारी में लग गई हैं.
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More