
भारत वार्ता डेस्क
देश में कोरोना की बढ़ती रफ्तार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की. प्रधानमंत्री ने कहा किइस बार का संक्रमण पहले से ज्यादा है. लेकिन अभी पूर्ण लॉक डाउन की जरूरत नहीं है. 11 से 14 अप्रैल टीका उत्सव मनाने की जरूरत है . उन्होंने सभी मुख्यमंत्रियों से अनुरोध किया कि 45 साल से ऊपर के लोगों का शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने का काम जल्द पूरा करें. प्रधानमंत्री ने कहा कि देश फर्स्ट वेव की पीक को क्रॉस कर चुका है और यह हम सब के लिए यह चिंता का विषय है. प्रधानमंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि हम लोग कोरोनावायरस को लेकर पहले से बहुत अधिक लापरवाह हो गए हैं. उन्होंने कहा कि टेस्टिंग-ट्रैकिंग सबसे जरुरी है.पीएम ने कहा कि दुनिया भर में रात्रि कर्फ्यू को स्वीकार किया गया है. अब हमें लाइट कर्फ्यू कोरोना कर्फ्यू के नाम से याद रखना चाहिए. प्रधानमंत्री ने कोरोना के लक्ष्ण को पहचानने और टेस्टिंग पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए अभी हमारे पास सभी साधन उपलब्ध है. उनका अधिकतम और सही ढंग से प्रयोग करके कोरोना को पराजित किया जा सकता है. कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों से सुझाव भी लिए.इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने टीकाकरण अभियान को शत प्रतिशत और जल्द से जल्द सफल बनाने की अपील मुख्यमंत्रियों से की.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More