
Oplus_0
Bharat varta Desk
बिहार चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर राज्य के दौरे पर हैं। वे आज (शुक्रवार, 20 जून) को सीवान जिले के जसौली में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ वे जीप में सवार होकर रोड शो करते हुए मंच पर पहुंचे। अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार समृद्ध होगा तो भारत भी महाशक्ति बनेगा। सीवान में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत एनडीए के कई नेता मंच पर मौजूद रहे। सीएम नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि ये लोग बिना मतलब का अनाप-शनाप प्रचार कर रहे हैं। सीवान रैली से पीएम मोदी ने बिहार के 22 शहरों में सीवरेज और जलापूर्ति से जुड़ी योजनाओं का शुभारंभ एवं शिलान्यास किया। उन्होंने पाटलिपुत्र से गोरखपुर के लिए 8 कोच की नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके अलावा पीएम आवास योजना-शहरी के लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त की राशि भेजी गई। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पीएम लगातार बिहार आकर परियोजनाओं की शुरुआत कर रहे हैं। बीते 3 सप्ताह में यह उनका दूसरा बिहार दौरा है।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More