
Bharat varta desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने चर्चित रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’में म्यूजियम पर चर्चा की। ‘मन की बात’ के 88वें एपिसोड को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री संग्रहालय’ को देश के लोगों के लिए खोल दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि हम देश के प्रधानमंत्रियों के योगदान को याद कर रहे हैं और युवाओं को इससे जोड़ रहे हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री संग्रहालय का जिक्र करते हुए गुरुग्राम में रहने वाले सार्थक का का नाम लिया। पीएम मोदी ने बताया कि सार्थक प्रधानमंत्री संग्रहालय देखकर आए हैं. उन्होंने नमो ऐप पर लिखा है कि वे बरसों से न्यूज चैनल देखते हैं, सोशल मीडिया से भी कनेक्टेड हैं। उन्हें लगता था कि उनका सामान्य ज्ञान काफी अच्छा है मगर जब वे प्रधानमंत्री संग्रहालय गए तो उन्हें पता चला कि वह कई चीजों के बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं।
पीएम मोदी ने आगे लिखा कि सार्थक ने लिखा है कि उन्हें नहीं पता था कि प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई पहले प्रशासनिक सेवा में थे। उन्हें प्रधानमंत्री संग्रहालय में महात्मा गांधी , जयप्रकाश नारायण और पंडित नेहरू के बारे में भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने #MuseumQuiz का उपयोग करके नमो ऐप और सोशल मीडिया पर सवालों के जवाब देने की अपील की।
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More